Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की चुड़ैला शाखा सम्मानित

,

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की चुड़ैला शाखा सम्मानित

शाखा प्रबंधक शम्मी सोनिया को किया गया सम्मानित

झुंझुनू, चुडैला कस्बे में स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखा को हाल ही में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए अजमेर में हुए एक समारोह में सम्मानित किया गया। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की चुडैला शाखा को एन पी ए फ्री शाखा होने के चलते यह सम्मान दिया गया है। बैंक प्रबंधक शम्मी सोनिया को समारोह में मोमेंटो देकर इसके लिए सम्मानित किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की यह 35 साल पुरानी शाखा है इसके बावजूद भी यह एनपीए फ्री ब्रांच बन चुकी है इसी के लिए इस शाखा को सम्मानित किया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur