Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाई धूम, प्रतियोगिताओं का आयोजन

हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने मचाई धूम, प्रतियोगिताओं का आयोजन

नवलगढ़, भोजनगर की सेठ श्री गोविंद राम जोगीराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में हरियाली तीज को उत्साह और उमंग के साथ मनाने के उद्देश्य से अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस में कार्यक्रम की अध्यक्षता उषा किरण संस्था प्रधान, विशिष्ट अतिथि जुड़ाव देवी, संजू नेहरा पीईईओ टोंक छिलरी, अतिथि सुलोचना कटेवा पत्नी भाजपा नेता राजेश कटेवा, अमृता देवी पत्नी बीरबल सिंह कशेरू थी । कार्यक्रम सुबह से शुरू हुआ जिसमें मोनिका पालीवाल उप प्रधानाचार्य टोंक छिलरी ने बताया कार्यक्रम सुबह से शुरू किया गया जिसमें अनेक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रथम द्वितीय और तृतीय महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में सुलोचना कटेवा ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं को हरियाली तीज के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सुलोचना कटेवा बताया कि भगवान शिव की आराधना हेतु इस दिन महिलाएं व्रत रखती है और पूजा करती है। इसमें मुख्यतः महिलाएं हरे रंग के वस्त्र पहनती है श्रृंगार करती है और साथ ही झूला झूलती है तथा मंगल गीत गाती है।

मेहंदी, नृत्य, पोशाक प्रतियोगिता में महिलाओं ने पर चढ़कर भाग लिया-

मेहंदी प्रतियोगिता में उपदेश कंवर पत्नी भैरूसिंह, किरण कंवर पत्नी महावीर सिंह, पूजा कंवर पत्नी मनमोहन सिंह आदि ने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगाई।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान संगीता पत्नी कुलदीप,द्वितीय स्थान गोमती देवी पत्नी श्री राम, तृतीय स्थान पूजा कुमारी पुत्री नानूराम किलानिया ने प्राप्त किया। पोषक प्रतियोगिता में उषा कंवर पत्नी अजय पाल सिंह, उपदेश कवर पत्नी भैरूसिंह, सीमा रानी पत्नी विनोद सिंह विजेता रही। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका राजा कुमारी शर्मा, मोना सिंह, अभिलाषा दाधीच ने निभाई। इस मौके पर स्नेहलता, राजेश्वरी विष्णु ,उषा किरण, विद्या देवी, नीलम देवी, मोनिका पालीवाल सहित ग्रामीण महिलाएं मौजूद थी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur