Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू की महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ा रही है अपने कदम – जिला कलेक्टर

झुंझुनू की महिलाएं आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ा रही है अपने कदम – जिला कलेक्टर

महिलाओं के स्वरोजगार से संबंधित ऋण आवेदनों को दी जाएगी प्राथमिकता

झुंझुनू, जिला कलेक्टर बचनेश अग्रवाल ने कहा कि झुंझुनू जिला शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। अब जिले की महिलाओं को चाहिए कि वह आर्थिक स्वावलंबन में भी अपने कदम बढ़ाए और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि मेले खूब लगते हैं लेकिन अमृता हाट जैसा अनूठा आयोजन वास्तव में महिलाओं के स्वावलंबन के लिए बेहतर प्लेटफार्म साबित होगा। उन्होंने कहा कि अमृता हाट की बिक्री के आंकड़े यह बया करते हैं कि आने वाले समय में अमृत हाट एक नई मिशाल कायम करेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने के लिए एवं उनको रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बैंकों के माध्यम से ऋण दिलवाने के कार्य के लिए विशेष कैंप लगाकर महिलाओं के आवेदनों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला एवं पूरी टीम को ऐसे शानदार आयोजन की बधाई दी। जिला कलेक्टर ने विभाग साथिन कार्मिकों से कहा कि वह लिंगानुपात के प्रति भी लोगों को जागृत करने का कार्य करें।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुरारी लाल शर्मा ने कहा कि 11 दिवसीय मेले में प्रतिदिन होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक गतिविधियो ने लोगो को आकर्षित किया। उन्होंने बताया की अमृता हाट में जिले और राज्य के साथ-साथ अन्य जगहों से आई महिलाओ की भागीदारी भी सराहनीय रही। विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्योला ने बताया कि इस बार रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई है समय सहायता की समूह की महिलाओं द्वारा 93 लाख तथा अन्य उधमियों द्वारा 118 करोड रुपए की बिक्री दर्ज की गई है। विप्लव न्योला ने जिला कलेक्टर से कहा कि महीने में या सप्ताह में एक निर्धारित तिथि या वार को ऐसे हाट लगे ताकि महिलाओं के प्रोडक्ट आसानी से बाजार में बिक्री के लिए आ सके।

समापन समारोह में राजीविका के डीपीएम राहुल, अकाउंट ऑफिसर नवीन तिलोटिया भी मंच पर उपस्थित रहे। समापन समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं सर्वाधिक बिक्री करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। झुंझुनू सीडीपीओ ज्योति रेप्सवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur