Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने की सामाजिक कुरुतियों मिटाने की घोषणा

,

राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने की सामाजिक कुरुतियों मिटाने की घोषणा

राजस्थान दिवस पर

झुंझुनूं, शहर के बसंत विहार में राष्ट्रीय जाट महासंघ की महिला पदाधिकारियों ने राजस्थान दिवस के उपलक्ष पर सामाजिक कुरुतियों त्यागने का एलान किया। महासंघ जिला संयोजक संतोष चौधरी एवं उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी ने दहेज प्रथा को समाप्त करने की शपथ दिलाई। महासंघ सचिव चंद्रकला भाम्बू ने शादियों में फिजूलखर्ची रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। इसी मौके पर महासंघ ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल एवं उपाध्यक्ष शरबती कस्वां ने सामाजिक कुरुतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए महिलाओं को आगे आकर गांवों में अभियान चलाने पर बल दिया। इस अवसर पर महासंघ सचिव नंदा देवी, सचिव बिमला नूनिया,भतेरी देवी, सावित्री देवी,‌ मोहवनी, जवीत्री देवी, निर्मला देवी, विधा देवी, उच्छम देवी, शान्ति देवी , किस्तुरी देवी, धापा देवी सहित अनेक महिलाओं ने राजस्थान दिवस पर सामाजिक बुराईयों को खत्म करने क घोषणा की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur