Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती पर महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

झुंझुनू, राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में संस्थान के कार्यालय सूरजगढ़ में शहीद भगत सिंह के साथी महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की जयंती मनाई। इस अवसर पर हरियाणा से पधारी महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को नमन करते हुए भारत की आजादी में उनके योगदान और जीवन संघर्ष को याद किया। हरियाणा से पधारी महिला सामाजिक कार्यकर्ता हरजीत कौर सिद्धू,आजाद कौर मलिक, कविता गहलावत, सुमित्रा काजल, गीता अहलावत आदि का समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया। इस मौके पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, योगेश मलिक, राजेंद्र कुमार गाँधी, अमित कुमार, अंजू गाँधी, हर्ष, माहिर आदि अन्य लोग मौजूद रहे। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बटुकेश्वर दत्त के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा- बटुकेश्वर दत्त स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी थे और वे सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव के घनिष्ठ मित्र थे। 8 अप्रैल 1929 में केंद्रीय असेंबली में बम फेंकते समय वे सरदार भगत सिंह के साथ थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें काला पानी की सजा दी गई, कई वर्षों तक उन्होंने अंडमान की सेल्यूलर जेल में यातनाएं सहीं, लेकिन कभी अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी। उन्हें जीवन पर्यंत इस बात का अफसोस रहा कि भगत सिंह की तरह उन्हें फांसी क्यों नहीं हुई। देश की आजादी के बाद भी उन्हें जीवन यापन करने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ा था। 20 जुलाई 1965 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनका अंतिम संस्कार उनकी इच्छा के अनुसार भारत- पाक सीमा के करीब हुसैनीवाला में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधि के निकट किया गया। महान क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त को आदर्श समाज समिति इंडिया परिवार नमन करता है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur