Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में 38 सड़कों के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी

झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में 38 सड़कों के निर्माण के लिए कार्यादेश जारी

झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में 26 करोड़ की लागत से बनाई जाएगी 38 सड़कें, आमजन को मिलेगी राहत

झुंझुनू, प्रदेश सरकार की ओर से झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में 38 सड़कों के निर्माण के लिए 26 करोड़ रुपए स्वीकृति दी गई हैं। इन सड़कों के निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गयी है । कार्यादेश जारी कर संबंधित एजेंसी को निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए ।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह झाझडिया ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग से जुड़ी बजट घोषणाओं के तहत ये कार्य करवाये जा रहे हैं ।

इन 38 सड़कों का होगा निर्माण

  • मारिगसर से अंणगासर तक
  • आबूसर से सीमेंट गोदाम के पास जयपुर रोड तक
  • नयासर स्कूल से बाईपास रोड झुंझुनू तक
  • भूरासर से चूरू रोड तक
  • अंजाड़ी कलां समसान भूमि से गुमाना का बास बॉर्डर तक
  • बास नांग अर्जुनराम फार्म से बिरजू पटवारी फार्म होते हुए देहर की ढाणी तक
  • जी.पी. देरवाला गांव आनंदपुरा से चोराडी तक
  • खतेहपुरा स्कूल से छेदराम मेघवाल कुआं होते हुए इंडाली बॉर्डर तक
  • जाखरो का बास से दोरासर तक
  • भड़ौन्दा कलां से जाखरो का बास तक
  • देवीपुरा मुख्य सड़क से उतरासर वाया उतरासर जोहड़ तक
  • उदावास से गुजरो की ढाणी वाया अंबेडकर नगर तक
  • खांगा का बास देरवाला मुख्य सड़क से रघुनाथपुरा सीमा तक
  • अंणगासर से रामसिंह गूजरों की ढाणी तक
  • खिदरसर से राकेश मोटसरा हाउस के पास से खातियों की ढाणी तक
  • केहरपुरा कलां से इक्तारपुरा भड़ौन्दा सड़क वाया सीएचसी तक
  • भड़ौन्दा कलां बाईपास से किशोरपुरा सीमा
  • केहरपुरा इस्लामपुर रोड से बंजारा बस्ती सुल्ताना तक
  • बगड़ इस्लामपुर भड़ौन्दा कलां रोड से इक्तावरपुरा वृंदावन भड़ौन्दा कलां हंसलसर रोड पर नवीनीकरण कार्य
  • चनाना पुरानी बस्ती से बीएसएनएल टावर से चारावास रोड तक
  • लोदीपुरा से क्यामसर बॉर्डर तक
  • भुकाना गांव से लोयल बॉर्डर तक
  • चनाना में नरसिंह मीणा हाउस से नांगली गुजरान बॉर्डर तक
  • चनाना में गाडेला जोहड़ बीएसएनएल टावर से भुकाना बॉर्डर तक
  • चनाना में पुरानी बस्ती शमसान घाट से लोयल बॉर्डर तक
  • लालपुर गांव में झुंझुनू मंड्रेला रोड से दिलालपुरा तक
  • बुडाना में देसूसर से झेरो वाली ढाणी वाया मीणा की ढाणी तक
  • बुढाना में मोहम्दाना जोहड़ बालाजी मंदिर से बागड़ रोड तक
  • चारणवास से जयपहाड़ी तक
  • प्रतापपुरा में नरेंद्र भेड़ा हाउस से शिशपाल मेघवाल की ढाणी तक
  • चिंचरोली से मरोत तक
  • खाजपुर बास आंगनबाड़ी से महला बस्ती खाजपुर पुराना तक
  • हेजमपुरा से इंडाली वाया ठाकरो की ढाणी
  • लोकेश हाउस से शहीद स्मारक तक
  • लोदीपुरा से सुल्ताना श्री अमरपुरा रोड तक
  • पदमपुरा से श्री अमरपुरा तक
  • किठाना सुल्ताना रोड से गणपत राम नेहरा की ढाणी तक
  • मटाना से क्यामसर बिजलीघर तक
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur