Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा विधानसभा संयोजक व प्रभारी बैठक में झुंझुनू से कार्यकर्ता हुए शामिल

,

भाजपा विधानसभा संयोजक व प्रभारी बैठक में झुंझुनू से कार्यकर्ता हुए शामिल

झुंझुनू, भारतीय जनता पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव पूर्व की रचना एवं आंदोलनातमक कार्यक्रमों को लेकर राजस्थान भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने जयपुर के होटल एंटरटेनमेंट पैराडाइज में विधान सभा संयोजक तथा प्रभारियों की बैठक ली तथा विधान सभा चुनाव की तैयारी हेतु सम्पूर्ण योजना की जानकारी दी। बैठक में झुंझुनू से भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष एवं नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के जिला संयोजक प्यारेलाल ढूकिया,झुंझुनू विधान सभा संयोजक बनवारी लाल सैनी,मंडावा विधान सभा संयोजक महेंद्र चंदवा,पिलानी विधान सभा संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, खेतड़ी विधान सभा संयोजक शेरसिंह निर्वाण, सूरजगढ विधान सभा संयोजक रतन सिंह तंवर, नवलगढ विधान सभा संयोजक सुभाष लाम्बा तथा विकास लोटिया शामिल हुए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur