Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पूनिया का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

,

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर पूनिया का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी कस्बे के शाकंभरी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे में शाकंभरी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया का पूर्व विधायक शुक्राण चौधरी तथा भाजपा शहर मंडल के नेतृत्व में स्वागत किया है। नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर सतीश पूनिया एक दिवसीय दौरे पर खेतड़ी जा रहे थे। वे उदयपुरवाटी से होते हुए खेतड़ी जा रहे थे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने शाकंभरी गेट पर पहुंचकर स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया एवं शुभ करण चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष झाबरमल सैनी, पूर्व ओबीसी मोर्चा के जितेंद्र सैनी, पूर्व महामंत्री जब्बर सिंह, महामंत्री वीरेंद्र सिंह, पार्षद घनश्याम स्वामी, पार्षद तेजस छिपा, पार्षद दिनेश सैनी, भाजपा नेता अशोक सैनी, पूर्व बजरंग दल संयोजक विनोद कुमावत, पूर्व पार्षद द्वारका प्रसाद, महावीर प्रसाद सैनी, रमाकांत महाराज, पवन शाह, पवन कुमावत, सीताराम सोनी, पंकज सैनी, राजेंद्र सैनी, निवास सैनी, बीरबल सैनी, नितेश सैनी, गिरधारी लाल कनवा, गिरधारी लाल राठी, दीनदयाल जीनगर, शंभू दयाल सैनी, धर्मवीर सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur