Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / महंगाई राहत कैंप के संबंध में जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला 23 अप्रैल को

महंगाई राहत कैंप के संबंध में जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला 23 अप्रैल को

झुंझुनू, राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 24 अप्रैल से आयोजित होने वाले ‘महंगाई राहत कैंप’ के संबंध में जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला 23 अप्रैल को जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। जिला कलक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि कार्यशाला सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, जिसमें कैंप से संबंधित विभिन्न जानकारियां जनप्रतिनिधियों को दी जाएंगी। ताकि आमजन इन शिविरों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जा सके। गौरतलब है कि उक्त कार्यशाला पूर्व में 19 अप्रैल यानी बुधवार को आयोजित की जानी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे 23 अप्रैल को आयोजित किया जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur