Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया

ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया

झुंझुनू, नोरंगराम दयानन्द ढूकिया नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह मनाया गया। इस सप्ताह में छात्र / छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ बनाने व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। छात्र अंकित रेडु व पूजा कुमारी ने पावर पोइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस व सिजोफरनिया, डेलिरियम नामक मानसिक रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य के प्रति छात्र / छात्राओ द्वारा जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर एकेडमिक डायरेक्टर सुनिता ढूकिया ने मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने व मानसिक बिमारियों पर प्रकाश डालते हुए मानसिक रोगो से बचने के बारे में बताया व सभी छात्र / छात्राओं से आह्वान किया कि वो अपने गांव-मोहल्ले में रहते हुए लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर प्राचार्य विवेक त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष मानसिक स्वास्थ्य दिवस थीम मानसिक स्वास्थ्य सबका का अधिकार के बारे में बताया व मानसिक बिमारियों जैसे तनाव, अवसाद, चिन्ता से दूर रहना चाहिए । इस अवसर पर विष्णु किरोडिवाल, राजेश माण्डिया सुमित शर्मा व समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur