Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / चैत्र नव वर्ष पर 31 फुट के धर्म ध्वज की स्थापना कर की पूजा अर्चना

,

चैत्र नव वर्ष पर 31 फुट के धर्म ध्वज की स्थापना कर की पूजा अर्चना

चूना चौक स्थित रामलीला मैदान पार्क में

झुँझुनू, विश्व की सबसे प्राचीन सभ्यता का प्रतीक भारतीय हिंदू नव वर्ष स्थानीय चूना चौक स्थित रामलीला मैदान पार्क में चंचल नाथजी टिले के पीठाधीश्वर ओम नाथ महाराज के सानिध्य में 31 फ़िट लम्बे भगवा धर्म ध्वज की स्थापना कर उत्सव के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया । संयोजक उमाशंकर महमियां व प्रवीण स्वामी ने बताया कि हिंदू जागरण मंच व झुंझुनू नागरिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में चुना चौंक स्थित रामलीला पार्क में प्रातः 8.15 बजे ओमनाथ महाराज, घोष के प्राँत प्रमुख बुधिप्रकाश, रोहित, भाजपा राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, ज़िला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, भाजपा ज़िला प्रवक्ता एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, विश्वहिंदू परिषद के अध्यक्ष विनोद सिंघानिया व पवन पुजारी के आतिथ्य में 31 फुट ऊंचे केसरिया धर्म ध्वज की पूजा अर्चना व वंदेमातरम कर गुलाल लगा आतिशबाजी की व मिठाई बांटकर नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाया। इस अवसर पर ओमनाथ महाराज एवं वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि धर्म ध्वज की स्थापना से लोगों में धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ेगी । धर्म ध्वज को देखकर मन में धर्म के प्रति शुद्ध विचार उत्पन्न होते हैं । इस प्रकार के ध्वज शहर में मुख्य जगह एवं वार्डों में लगाने चाहिए जिससे धर्म एवं राष्ट्र के प्रति जागरूकता व समर्पण की भावना पैदा होगी। धर्म ध्वज स्थापना के बाद संगीत सुजल के द्वारा वन्दे मातरम् का गायन किया गया । इस मोके पर चूना चौक समिति अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, श्यामलाल यादव, राकेश सैनी, मनोज शर्मा, राकेश सहल, वीजेंद्र हटवाल, पार्षद संजय पारिक, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, पार्षद विजय सैनी,ललित जोशी, गौरव कुमावत, ताराचंद गोड़, अर्जुन वर्मा, नरेश पुरोहित, नीरज पुरोहित, शुभकरण चोपदार, नरेन्द्र वर्मा, देवकीनंदन तुलस्यान, नवल स्वामी, भारत शर्मा, सुभाष पुरोहित, लिलाधर पुरोहित, जितेंद्र सैनी, वेद प्रकाश वर्मा ,रामचरण स्वामी, धीरज हिसारिया,धीरजस्वामी, राजू नायक, देवेंद्र मोहन छक्कड ,श्यामसुंदर स्वामी ,रोनक पारासर, रामधारी चोमाल, विपुल छक्कड़, कृष्ण पुरोहित, विनोद पेंटर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur