Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया को मिला वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल अवॉर्ड

योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया को मिला वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल अवॉर्ड

सूरजगढ़, आकाश योग केंद्र बलौदा के संचालक योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई की शिष्या गोल्ड मेडलिस्ट योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया को जयपुर में श्री वीर तेजा जाट छात्रावास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल अवॉर्ड- 2023 से सम्मानित किया। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर जाट समाज के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया और योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया बेरला गांव में बीएसएफ के जवान शेर सिंह खरड़िया की बेटी है। सुदेश खरड़िया नेशनल स्तर पर कई गोल्ड मेडल जीत चुकी है। कुछ दिनों पहले जयपुर में जाट महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी सुदेश खरड़िया को सम्मानित किया गया था और अभी श्री वीर तेजा जाट छात्रावास समिति ब्यावर की ओर से जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल अवॉर्ड से नवाजा गया है। सुदेश खरड़िया योग के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है। सुदेश खरड़िया को सम्मानित किए जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur