Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने राजस्थान युवा महोत्सव में मचाई धूम

योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने राजस्थान युवा महोत्सव में मचाई धूम

झुंझुनू, राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान युवा महोत्सव के अंतर्गत अनाज मंडी गेस्ट हाउस सूरजगढ़ में उपखंड अधिकारी कविता गोदारा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्रवण कुमार व विशिष्ट अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिंहराज सिंघल, आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी, महोत्सव प्रभारी अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सज्जन कुल्हार, वाइस चेयरमैन राजकुमार गोदारा, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश दिवाच, आरपी महिपाल सिंह व पूर्व वाइस चेयरमैन विश्वनाथ पुजारी आदि रहे। कार्यक्रम में कुल 12 प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें 170 सम्भागियों ने भाग लिया। बीएसएफ के जवान शेर सिंह की बेटी योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुदेश खरड़िया के गुरु योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खुगांई ने बताया कि आकाश योग केंद्र बलौदा के बच्चों ने राजस्थान युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चिड़ावा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में भी खुशी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सूरजगढ़ में निशु बरवड़ ने गायन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि बेरला गांव में बीएसएफ के जवान शेर सिंह खरड़िया की बेटी सुदेश खरड़िया अंतर्राष्ट्रीय स्तर की योगा खिलाड़ी है। राष्ट्रीय स्तर पर कई बार गोल्ड मेडल जीत चुकी सुदेश खरड़िया सितंबर माह में अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए थाईलैंड जायेगी। ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम में व्याख्याता महिपाल सिंह खरड़िया ने कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। राजस्थान युवा महोत्सव आयोजित करना राजस्थान सरकार की अच्छी पहल है। इसके जरिये युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सूरजगढ़ में आयोजित हुए युवा महोत्सव में प्रधानाचार्य सुरेश कुमार पायल, स्काउट प्रभारी महेश सैनी, पूर्व पार्षद राजेंद्र कुमार, योगेश सोनी, पप्पू चौधरी, रोहतास कुशलपुरा, ब्लॉक अध्यक्ष रामफल गुरावा, दयानंद दिवाच, मोतीलाल बासिया, विजय चन्देलिया, प्रधानाचार्य सुमन वर्मा, योगाचार्य डॉ. प्रतिम सिंह, प्रधानाचार्य अशोक कुमार, प्रधानाचार्य जगमोहन जाखड़, प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा, महिपाल सिंह खरड़िया, प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा, रंगलाल मिस्त्री, महेश मनीठिया व अन्य शिक्षक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह अनमोल ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur