Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गोल्ड मेडल जीतने पर योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया का किया सम्मान

,

गोल्ड मेडल जीतने पर योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया का किया सम्मान

चिड़ावा, आकाश योग केंद्र बलौदा के संचालक योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह की शिष्या योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया ने हनुमानगढ़ के एसकेडी विश्वविद्यालय में आयोजित चतुर्थ राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर सुदेश खरड़िया का चयन नेशनल टीम में हो गया है। पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी ने बताया कि 9 व 10 दिसंबर को हनुमानगढ़ में राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में राजस्थान प्रदेश के तकरीबन सभी जिलों से योगा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह के नेतृत्व में झुंझुनूं योगा टीम ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सुदेश खरड़िया ने गोल्ड मेडल और तन्नु व खुशी वर्मा ने ब्रांज मेडल जितने में कामयाबी हासिल की। सुदेश खरड़िया के गोल्ड मेडल जीतने पर उनके सम्मान में झांझड़िया फार्म हाउस चिड़ावा में मोहनराम महला नागौर की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी पवन कुमार सैनी और विशिष्ट अतिथि आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी व युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील रहे। कार्यक्रम में योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया, तन्नु व खुशी वर्मा का सम्मान किया गया। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी जयसिंह झांझड़िया के नेतृत्व में पेड़ लगाने और पर्यावरण को बचाने की शपथ ली गई। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की भी शपथ ली गई। पक्षियों के लिए परिंडे लगाने और दाना डालने की शपथ ली गई। डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा के नेतृत्व में अन्न-जल बचाओ की शपथ ली गई। कार्यक्रम में योग शिक्षक पवन कुमार सैनी, नेकीराम धूपिया, डॉ. प्रीतम सिंह, अक्षय गोदारा, डॉ. प्रमोद शर्मा, डॉ. पुष्कर दत्त, दलीप सैनी, जयसिंह झांझड़िया आदि का भी सम्मान किया। इस मौके पर वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, रणवीर थालौर, गणेश चेतीवाल, धर्मपाल गांधी, डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, विजय मील, राय सिंह, जमन सिंह, बलवीर सिंह, दलीप सिंह सूरा, रोहतास झांझड़िया, बीरबल सिंह चौहान, अशोक पूनियां बलौदा, रविंद्र सिंह मेच्यू, राजीव सिंह कलोठ, दरिया सिंह, अक्षय गोदारा, सुदेश खरड़िया, संदीप कुमार, विशाल बेरला, पवन कुमार, प्रियांशु, खुशी वर्मा, तन्नु, मौसम बेरला आदि अन्य लोग मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur