Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / योग से सिखाएंगे स्वस्थ रहने के उपाय

योग से सिखाएंगे स्वस्थ रहने के उपाय

टीकेएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में

झुंझुनूं, टीकेएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को गुढ़ा रोड़ स्थित कृष्णा नगर में इंस्टिट्यूशन के कैम्पस में सुबह साढ़े छह बजे से आठ बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए इंस्टिट्यूट के चेयरमैन डॉ. मनोज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक योगाचार्य हरिसिंह भूपेश डाइबिटीज़, ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज आदि रोगों से बचाव के लिए योग सिखाए जायेंगे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इंडियन फेडरेशन ऑफ योग द्वारा प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur