Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया का तोला सेही में किया सम्मान

,

पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता रणधीर सिंह बुडानिया का तोला सेही में किया सम्मान

चिड़ावा, राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव पिलानी विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता पूर्व उपप्रधान रणधीर सिंह बुडानिया का ग्राम पंचायत तोला सेही में सम्मान किया। ग्राम तोला सेही में सरपंच ईश्वर सिंह पूनियां की अध्यक्षता में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गांधी, पूर्व सरपंच शीशराम गोस्वामी, युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय मील बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहे। महावीर डीलर, राजकरण पूनियां, नेकीराम मेघवाल, रणधीर पूनियां, प्रताप मेघवाल आदि मंचासीन अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह पूनियां ,धर्मपाल गांधी, पूर्व सरपंच शीशराम गोस्वामी आदि ने सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणधीर सिंह बुडानिया ने राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को रिपीट करने का आह्वान किया। आसमान को छूती महंगाई के दौर में अशोक गहलोत सरकार ने आमजन को राहत प्रदान की है। आमजन को मुफ्त बिजली से भी राहत मिली है। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच शीशराम गोस्वामी, विजय मील, तोला सेही सरपंच ईश्वर सिंह पूनियां, महेश पूनिया, कैप्टन राजेश, सूबेदार होशियार सिंह, उमेश पूनियां, मुकेश कुमार डांडिया, थानेदार ज्वाला प्रसाद डांडिया, कुंजबिहारी शर्मा, हवलदार चुन्नीलाल पूनियां, पंच हवासिंह स्योराण, महिपाल पुजारी, बंटी पूनियां, अनिल शर्मा, चिमन मेघवाल, नेकीराम, कपिल पूनियां, संजय स्योराण, विक्रम सिंह गेट, रामपत मेघवाल, विजय मोहन बाली, महिपाल स्वामी उद्योभान जिलोहा, सुनील कुमार आदि अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश पूनिया ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur