Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लें युवा – डाॅ ढुल

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लें युवा – डाॅ ढुल

झुंझुनू, श्री जेजेटी युनिवर्सिटी मैं मंगलवार को इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई इस अवसर पर प्रेजिडेंट डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने संघर्ष, मेहनत और नेतृत्व के गुण की बदौलत देश की आजादी के मतवालों की फौज तैयार की, जिसने देश में अंग्रेजी हकूमत की ईंट से ईंट बजाने में अहम भूमिका अदा दी। आज युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि वो जीवन में अपने अभिभावकों के सपने पूरे करने से लेकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में ढुल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। युवाओं को संबोधित करते हुए ढुल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का व्यक्तित्व पूरी दुनिया के सामने नेतृत्व गुण का सबसे बडा उदाहरण है। उन्होंने देश की गुलामी की बेडियों को काटने के लिए अपनी क्षमता और मेहनत के बूते जो काम किया, आज पूरी दुनिया उनकी कायल है।

अपने संबोधन में डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल ने कहा कि युवाओं को अपने अभिभावक के सपनों व लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अनुशासन के साथ काम करना चाहिए। अच्छे विद्यार्थी, अच्छे नागरिक के तौर पर उनकी भूमिका तभी तैयार होगी, जब वह अनुशासन में रहकर शिक्षा प्राप्त करेंगे कार्यक्रम संयोजक व इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डाॅ रामप्रताप सैनी ने मुख्यातिथि डाॅ देवेंद्र सिंह ढुल को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीन एकेडमिक डाॅ रामदर्शन फौगाट, शारीरिक शिक्षा विभाग प्राचार्य डाॅ मनोज गोयल, रसायन विभाग अध्यक्ष डाॅ वीडी गुप्ता, योग विभाग प्रभारी डाॅ तनुश्री, डाॅ हरीशचंद्र सिंह सहित वरिष्ठ फैकल्टी व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur