Archive notice This article was published on 23 November 2025 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

बड़ाऊ में युवा तेजा सेना का गठन

बड़ाऊ , निकटवर्ती गांव शिव नगर, बड़ाऊ में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बगड़िया ने की।
इस दौरान सर्वसम्मति से युवा तेजा सेना का ब्लॉक स्तर पर गठन किया गया।


नए पदाधिकारियों की घोषणा

जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिव प्रसाद चौधरी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेंद्र क्यामसरिया ने युवाओं को नई जिम्मेदारियाँ सौंपीं।

मुख्य नियुक्तियाँ:


मूल कार्यकारिणी का भी विस्तार

बैठक में राष्ट्रीय जाट महासंघ की मूल कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया।

नई जिम्मेदारियाँ:


शपथ ग्रहण और मार्गदर्शन

कैप्टन शिव प्रसाद चौधरी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान ब्लॉक प्रभारी सुनील काजला और सचिव अनिल सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली और युवा तेजा सेना की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने लोक देवता तेजाजी महाराज की जीवनगाथा व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना से कार्य करने की अपील की।