Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / युवक की सरियों से पीटकर हत्या करने का मामला आया सामने

युवक की सरियों से पीटकर हत्या करने का मामला आया सामने

मंडावा, वाहिदपुरा गांव में शनिवार-रविवार मध्य रात्रि को एक युवक की सरियों से पीटकर हत्या कर दी गई। एसएचओं रिया चौधरी ने बताया कि रात्रि करीब 1 बजे सूचना मिली की वाहिदपुरा गांव में सुनिल कुमार व अंकित उर्फ मोनू यह दोनों किसी एक युवक को अंकित के घर पर कमरे में मारपीट कर रहे है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घर की छत पर बने चौबारे में एक युवक नग्न अवस्था में खून से लथपथ बेहोशी की हालत में पड़ा था। जिसको इलाज के लिए झुंझुनूं स्थित बीडीके अस्पताल पहुंचा कर भर्ती करवाया गया। पुलिस ने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका नाम विक्रम पूनिया उर्फ नानड़ सामने आया तथा उसके परिजनों को सूचना दी गई। वहीं इलाज के दौरान सुबह 4 बजे के लगभग गंभीर रूप से घायल विक्रम की मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतक युवक के पिता राजेंद्र ने रिर्पोट दी की मेरे पुत्र विक्रम को अंकित उर्फ मोनू व सुनिल खीचड़ ने रास्ते जाते हुए को रोककर उठाकर अंकित के घर ले गए तथा वहंा पर सरियों से मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया तथा नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur