Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं के जाकिर झुनझुनूवाला बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष

,

झुंझुनूं के जाकिर झुनझुनूवाला बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष

Zakir Jhunjhunuwala appointed Congress sports cell vice president Rajasthan

नूआ निवासी जाकिर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी
झुंझुनूं जिले के नूआ निवासी जाकिर झुनझुनूवाला को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर की गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

संगठन को उम्मीद है कि जाकिर खेल जगत में पार्टी की सक्रियता को बढ़ाएंगे।

खेल और संगठन में सक्रियता बढ़ाने की उम्मीद

पार्टी को उम्मीद है कि जाकिर झुनझुनूवाला खेल क्षेत्र में कांग्रेस की भागीदारी बढ़ाने के साथ-साथ विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जाकिर की इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है।

स्थानीय स्तर पर इसे संगठन के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur