पीडि़त परिवार का टुटा आशियाना सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] निर्माणाधीन सीकर लोहारू फोरलेन सडक़ की जद में आने से गरीब परिवारों का सिर छुपाने का आशियाना उजड़ गया। सूरजगढ़ उपखंड के पिलोद गांव में बन रही फोरलेन सडक़ के कारण मांगेराम कुमावत व पवन सिंह का मकान टुटने से परिवार छोटे छोटे मासुम बच्चों के सामने सिर छुपाने की समस्या आ गई। पीडि़त परिवार का कहना है कि हमने तो जिंदगी भर की कमाई से दो पक्के मकान व शौचालय का निर्माण करवाया था लेकिन निर्माणाधीन सडक़ के कारण हमारे सिर का आशियाना तहस नहस हो गया। अब ना तो हमारे पास जमीन है और ना ही मकान बनाने के लिए रूपए। ऐसी हालत में हम छोटे छोटे बच्चों को लेकर कहां जाए। गुरूवार को पीडि़त परिवार ने तहसीलदार से मिलकर सहायता की गुहार लगाई है। प्रशासन को कड़ाके की ठंड में इस गरीब परिवार व छोटे छोटे बच्चों को ध्यान में रखते हुए पीडि़त परिवार की सहायता करनी चाहिए।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पिलोद में गरीब का उजड़ा आशियाना
पिलोद में गरीब का उजड़ा आशियाना



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।