Hindi News / ताजा खबर / Haryana: सिरसा में 20 साल की लड़की अचानक गायब, युवक पर भगा ले जाने का आरोप

Haryana: सिरसा में 20 साल की लड़की अचानक गायब, युवक पर भगा ले जाने का आरोप

Haryana News : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि सिरसा जिले में एक गांव से 20 वर्षीय युवती अचानक गायब हो गई। जानकारी के लिए बता दे कि वहीँ एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। युवक दूसरे गांव का रहने वाला है। उसका युवती से पिछले कुछ समय से संपर्क था और उनकी आपस में फोन पर बातचीत होती थी। इसका घरवालों को भी पता चल गया था और एतराज जताया था।

सिलाई सेंटर का कहकर घर से गई थी

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि युवती अपने माता पिता की इकलौती बेटी थी। उसकी स्कूली पढ़ाई चल रही थी। वह सिलाई सेंटर का कहकर घर से गई थी। अब तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

शिकायत बाद पुलिस जाँच में जुटी

जानकारी के अनुसार बता दे पुलिस को दी शिकायत में जिले के एक गांव के युवती के पिता ने बताया कि उसकी एक लड़की और एक लड़का है। उसकी बेटी सिरसा में स्कूल से पढाई कर रही थी। मंगलवार को वह सिलाई सेंटर में जाने की बात कहकर घर से गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। पुलिस युवती की लोकेशन उसका पता लगाने में जुटी है। वहीं, परिजनों की चिंता बढ़ गई है और लगातार पुलिस थाने में चक्कर लगा रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। अभी पता नहीं चला है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur