Hindi News / ताजा खबर / Haryana News : हरियाणा में SDO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए निर्देश

,

Haryana News : हरियाणा में SDO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए निर्देश

Haryana News : हरियाणा में SDO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड, CM सैनी ने दिए निर्देश

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। CM सैनी का प्रदेश में एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

बता दे की हरियाणा सरकार का यह एक्शन तब दिखा जा विभिन्न परियोजना को कमियां के चलते देखने को मिला है।

एक्सईएन SDO और JE सस्पेंड

बता दे की विकास एवं पंचायत विभाग के करनाल के दो एक्सईएन व एक जेई और पीडब्ल्यूडी (भवन एवं निर्माण) के सोनीपत के एसडीओ व दो जेई को निलंबित किया है।

कई अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

इन पर यह कार्रवाई गुणवत्ता आश्वासन प्राधिकरण (क्यूएए) की तकनीकी ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर की गई।

हरियाणा CM ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी ऑडिट केवल जांच की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सुधार का प्रभावी माध्यम है।

निर्देश दिए कि कमियों को गंभीरता से लिया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों व एजेंसियों की जवाबदेही तय की जाए।

बोले-जहां आवश्यक हो वहां दोषी अधिकारियों और एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ठेकेदारों से नुकसान की भरपाई भी कराई जाए।

हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की एक परियोजना में खामियां पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार से रिकवरी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

चंडीगढ़ में आयोजित क्यूएए की समीक्षा बैठक में सीएम नायब सिंह सैनी ने तकनीकी ऑडिट के निष्कर्षों पर चिंता जताई।Haryana News

उन्होंने कहा कि सरकारी परियोजनाओं की योजना, डिजाइन, निर्माण व रखरखाव के प्रत्येक चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

बैठक में प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने बताया कि उनकी टीमों ने भवन, सड़क, सिंचाई, जनस्वास्थ्य और विद्युत क्षेत्रों की 64 परियोजनाओं का तकनीकी ऑडिट किया। Haryana News

ऑडिट के दायरे में लोक निर्माण विभाग की 18, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पांच, सिंचाई विभाग की चार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 14, एचएसआईआईडीसी की तीन, एचएसवीपी की तीन, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की सात व अन्य की परियोजनाएं शामिल रहीं।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur