Archive notice This article was published on 01 February 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा अपना 9वां बजट पेश किया गया। केंद्र सरकार के द्वारा देश के प्रमुख आर्थिक केदो को जोड़ने के लिए 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है जो कि भारतीय रेल को पूरी तरह से बदल देंगे। इन सभी कॉरिडोरों पर बुलेट ट्रेन के तर्ज पर हाई स्पीड ट्रेन चलेगी जिसकी रफ्तार 250 से 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।

 

 मुंबई पुणे: मुंबई पुणे के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा। देश की आर्थिक राजधानी और आईटी हब के बीच की दूरी कम करने के उद्देश्य से इस हाई स्पीड कॉरिडोर को बनाने की मंजूरी दी गई है।

 

 दिल्ली वाराणसी: दिल्ली को धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र वाराणसी से जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 

 हैदराबाद बेंगलुरु : दोनों एक बड़े आईटी हब है इन्हें जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 

 बैंगलोर चेन्नई : बेंगलुरु और चेन्नई को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 दिल्ली अहमदाबाद: मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर के विस्तार के लिए दिल्ली अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 मुंबई नागपुर: मुंबई नागपुर को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर बनेगा।

 हावड़ा वाराणसी : हावड़ा और वाराणसी को जोड़ने के लिए हाई स्पीड कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।