Hindi News / ताजा खबर / हरियाणा में महिला बैंककर्मी की गला काटकर हुई हत्या, पति के साथ जा रही थी गुरुग्राम, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा में महिला बैंककर्मी की गला काटकर हुई हत्या, पति के साथ जा रही थी गुरुग्राम, पुलिस ने शुरू की जांच

हरियाणा में महिला बैंककर्मी की गला काटकर हुई हत्या, पति के साथ जा रही थी गुरुग्राम, पुलिस ने शुरू की जांच

Haryana crime news: हरियाणा में एक बार फिर से बड़ा क्राइम हुआ है। एक महिला बैंक कर्मी की बहादुरगढ़ में देर रात गला काटकर हत्या कर दी गई। मृतिका गुरुग्राम में काम करती थी और वह अपने पति के साथ car से गुरुग्राम जा रही थी।

पिछले साल हुई थी दोनों की अरेंज मैरिज

पिछले साल दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। महिला का पति गुरुग्राम में नौकरी करता था और महिला भी गुरुग्राम के किसी बैंक में जॉब कर रही थी। इस घटना के बाद पति ने खुद फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के द्वारा पता लगाया जा रहा है कि यह हत्या किसके द्वारा किया गया है।

हांसी की रहने वाली महिला बैंक कर्मी रविवार की रात अपने पति अंशुल के साथ गुरुग्राम जा रही थी। रास्ते में ही किसी ने उसकी हत्या कर दी। बता दे की मृतिका का नाम महक है। वह गुरुग्राम के एचडीएफसी बैंक में काम करती थी।

14 फरवरी को वह पति के साथ हिसार आई थी। जब के कारण रात को ही वह गुरुग्राम के लिए पति के साथ निकल गई। रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई जिसके बाद 11:00 बजे रात को उनके पति ने फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी।