Archive notice This article was published on 31 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

Haryana Rain Alert : हरियाणा में अगले कुछ घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव दिखने वाला है।  जिससे पुरे प्रदेश में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।  बता दे कि हरियाणा में नए महीने यानि फरवरी कि शरुवात तेज बारिश के साथ होने जा रही है।  प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। जिसके चलते चार जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में बारिश  की चेतावनी दी गई है। वहीँ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज कि जायगी जिससे प्रदेश में एक बार फिर से ठंढक लौटने वाली है। 

1 फरवरी को इन जिलों में होगी ताबडतोड बारिश 

मौसम विभाग ( IMD Update ) के अनुसार एक फरवरी को कई स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात (नूंह), फरीदाबाद और पलवल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और जींद के छिटपुट इलाकों में भी बारिश संभावना जताई गई है। 

अलर्ट हुआ जारी 

IMD के नए अपडेट के अनुसार अगले 3 दिन राज्य में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।  वहीँ इस दौरान प्रदेश भर में आज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसका असर खासकर खेतों में खड़ी फसलों और खुले में बंधे पशुओं पर पड़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने किसानों और पशुपालकों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।