Hindi News / ताजा खबर / Indigo संकट के बीच रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, राजधानी-शताब्दी सहित इन ट्रेनों में कोच बढ़ाने का ऐलान, इन रूटो पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Indigo संकट के बीच रेलवे ने किया बड़ा ऐलान, राजधानी-शताब्दी सहित इन ट्रेनों में कोच बढ़ाने का ऐलान, इन रूटो पर चलेगी स्पेशल ट्रेन

Indian railway news: इंडिगो के द्वारा बड़ी संख्या में उड़ाने रद्द कर दी गई है जिसकी वजह से यात्रियों की परेशानियां बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां इंडिगो लगातार अपनी उड़ाने रद्द कर रहा है वहीं दूसरी तरफ घरेलू उड़ानों के टिकट के रेट में काफी बढ़ोतरी हो गई है।

अब यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे के द्वारा तत्काल प्रभाव से 37 ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया गया है ताकि यात्रियों को फ्लाइट रद्द होने के बाद परेशान नहीं होना पड़े इसके साथ ही साथ यात्रियों को सफर में अधिक पैसा देकर टिकट नहीं लेना पड़े।

इन ट्रेनों में सीट बढ़ाने का ऐलान

चंडीगढ़ शताब्दी और अमृतसर शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में चेयर कार के डिब्बे बढ़ा दिए गए।

गोमती एक्सप्रेस में दो जनरल कोच और प्रयागराज एक्सप्रेस में स्लीपर कोच बढ़ा दिया गया है।

अयोध्या कैंट एक्सप्रेस में जोड़े गए नए डिब्बे।

अयोध्या कैंट एक्सप्रेस,नौचंदी एक्सप्रेस और बेगमपुरा एक्सप्रेस में स्लीपर और एसी कोच की संख्या बढ़ा दी गई है।

देहरादून जाने वाली शताब्दी और जनशताब्दी में एक्जीक्यूटिव क्लास और सेकंड सिटिंग में नए डिब्बे जोड़े गए हैं।

इन रुटों पर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान

सामने जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से कटरा, आनंद विहार से वाराणसी, लखनऊ गोरखपुर पटना गया और जम्मू के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है।

रेलवे के अनुसार सभी स्पेशल ट्रेनों में टोटल 18-18 कोच होंगे जिनमें स्लीपर और एसी कोच भी शामिल किया जाएगा।

किन प्रमुख ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम बढ़ाया गया कोच
12425/26 जम्मू तवी राजधानी (Jat Rajdhani) 1 थर्ड एसी (3A)
12424/23 डिब्रूगढ़ राजधानी (DBRT Rajdhani) 1 थर्ड एसी (3A)
12046/45 चंडीगढ़ शताब्दी (CDG Shatabdi) 1 चेयर कार (CC)
12030/29 अमृतसर शताब्दी (ASR Shatabdi) 1 चेयर कार (CC)
12420/19 गोमती एक्सप्रेस (Gomti Exp) 2 जनरल कोच (GS)
12418/17 प्रयागराज एक्सप्रेस (Prayagraj Exp) 1 स्लीपर (SL)
14206/05 अयोध्या कैंट एक्सप्रेस (Ayodhya Cantt Exp) 1 स्लीपर (SL)
12230/29 लखनऊ मेल (LKO Mail) 1 थर्ड एसी (3A)
12040/39 नई दिल्ली-काठगोदाम शताब्दी 1 चेयर कार (CC)
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur