Hindi News / ताजा खबर / हरियाणा सरकार का एक और बड़ा एक्शन! रेवाड़ी जेल का सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड

,

हरियाणा सरकार का एक और बड़ा एक्शन! रेवाड़ी जेल का सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड

हरियाणा सरकार का एक और बड़ा एक्शन! रेवाड़ी जेल का सुपरिंटेंडेंट सस्पेंड

Haryana News : हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से एक के बाद एक बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। बता दे की प्रदेश की की सबसे हाईटैक मानी जाने वाली जेल रेवाड़ी जिले की जेल के अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक पर कर्तव्य में लापरवाही का आरोप लगाया गया है।

जेल से फरार हुए दो कैदियों के बाद एक्शन

सूत्रों के अनुसार, 28 मार्च को जिले की हाइटेक जेल से दो कैदी 25 फीट की दीवार पार कर फरार हो गए।

अधीक्षक छुट्टी पर थे जब कैदी भाग गए। पुलिस ने दो फरार कैदियों को भी गिरफ्तार किया था, लेकिन उन्हें कर्तव्य में लापरवाही के लिए दोषी ठहराया था। यह कार्रवाई जेल से फरार हुए दो कैदियों के मामले में की गई है।

दो वार्डर सहित सात जेल कर्मि पहले ही निलंबित

अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस मामले में पहले भी एक्शन हो चूका है। जेल महानिदेशक (डीजी जेल) पहले ही पांच हेड वार्डर और दो वार्डर सहित सात जेल कर्मियों को निलंबित कर चुके हैं।

उस समय सुरेंद्र दलाल के काम करने के तरीके की जांच करने की बात कही गई थी, जिसके आधार पर अब उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

अब रेशम सिंह को मिली जिम्मेदारी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की रेवाड़ी की नवनिर्मित जिला जेल को बहुत उच्च तकनीक वाला माना जाता है। घटना के बाद रेशम सिंह को रेवाड़ी जेल का नया अधीक्षक नियुक्त किया गया है। रेशम सिंह ने आज कार्यभार संभाल लिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur