Hindi News / ताजा खबर / 22 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है सोमवार की छुट्टी

,

22 दिसंबर को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है सोमवार की छुट्टी

Bank Holiday : अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की कल सोमवार 22 दिसंबर को बैंक बंद रहने वाले है। RBI द्वारा जारी लिस्ट में कल सवार को बैंक बंद रहने वाले है। वहीँ 10 दिन बाद नया साल शरू होने वाला है लेकिन उस से पहले बैंकों में कई छुट्टियां मिलने वाली है। बता दे की
बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले इन छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। महीने के आखिर में कई राज्यों में लगातार बैंक बंद रहेंगे।

22 दिसंबर 2025 को कहाँ बंद रहेंगें बैंक

जानकारी के लिए बता दे की कल सोमवार 22 दिसंबर 2025 को बैंक बंद रहने वाले हैं। लेकिन इसी बिच अच्छी खबर ये है की ये छुट्टी पुरे देश के बैंक में नहीं रहने वाली है। RBI द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार बता दे की कल सोमवार को बैंक सिर्फ सिक्कीम में बंद रहेंगे। इस कारण वहां सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक ब्रांच बंद रहेंगे।

क्यों दी गई है 22 दिसंबर को बैंकों में छुट्टी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि मेघालय में लोसोंग/नामसूंग सिक्किम का प्रमुख पारंपरिक त्योहार है, जिसे लेपचा और भूटिया समुदाय बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यह पर्व फसल कटाई के मौसम के समापन और सिक्किमी नए साल के स्वागत का प्रतीक माना जाता है।

दिसंबर 2025 में बैंक छुट्टियां

21 दिसंबर (रविवार)

साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

22 दिसंबर (सोमवार)

सिक्किम में एक बार फिर लोसूंग/नामसूंग पर्व के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। यानी यहां तीन दिन लगातार बैंक बंद रहेंगे।

24 दिसंबर (बुधवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस ईव की छुट्टी होगी।

25 दिसंबर (गुरुवार)

क्रिसमस के मौके पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

26 दिसंबर (शुक्रवार)

नागालैंड, मेघालय और मिजोरम में क्रिसमस के बाद भी छुट्टी रहेगी। इन राज्यों में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे।

27 दिसंबर (शनिवार)

महीने का चौथा शनिवार, इस दिन भी सभी बैंकों में अवकाश रहेगा।

28 दिसंबर (रविवार)

साप्ताहिक छुट्टी के चलते पूरे देश में बैंक बंद।

30 दिसंबर (मंगलवार)

मेघालय में स्वतंत्रता सेनानी यू कियांग नांगबह की पुण्यतिथि पर बैंक नहीं खुलेंगे।

31 दिसंबर (बुधवार)

मिजोरम और मणिपुर में न्यू ईयर ईव और इमोइनु इराटपा त्योहार के कारण बैंक बंद रहेंगे।

नोट- बैंक बंद होने पर भी UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सर्विस सामान्य रूप से चालू रहेंगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur