Hindi News / ताजा खबर / Sone Ka Bhav : धनतेरस से पहले सातवें आसमान से धड़ाम हुआ सोना; चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज आपके शहर में गोल्ड का लेटेस्ट रेट

,

Sone Ka Bhav : धनतेरस से पहले सातवें आसमान से धड़ाम हुआ सोना; चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज आपके शहर में गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Ancient manuscripts being digitized under heritage mission in Churu

Gold Rate Today 17 October 2025 : दो दिन कि जबरदस्त बढ़ोतरी के बाद आज सुबह सुबह सोने कि कीमतों में गिरावट दर्ज कि गई है। बता दे कि सोने की कीमतों में जारी तेजी के बाद शुक्रवार को हल्की गिरावट दर्ज कि गई है। यह रिकॉर्ड हाई से नीचे आ गया है। 17 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का दाम मामूली तौर पर गिरकर 129580 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। सोना के साथ साथ आज चांदी कि कीमतों में गिरावट दर्ज कि गई है। चलिए जानते है आज राजस्थान समेत देशभर के बड़े शहरों में सोने का लेटेस्ट रेट क्या है …

दिल्ली में आज सोने कि कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 129580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 118790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज सोने का भाव

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 118640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में लेटेस्ट गोल्ड रेट

इन शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 129580 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 118810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में आज गोल्ड का रेट

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 118690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 129480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

हैदराबाद में ये रहा है सोने का भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 118640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 129430 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

2026 तक डेढ़ लाख पार होगा गोल्ड
इस साल सोने कि कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। वहीं 2026 में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने का हाजिर भाव लगभग 1 प्रतिशत बढ़कर 4,246.08 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया है।

चांदी कि कीमतों में भी आज गिरावट

चांदी पिछले दिनों से नए रिकॉर्ड बना रही है। इसके साथ आज 17 अक्टूबर को सुबह चांदी का रिटेल भाव गिरकर 1,88,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर गया है।