Bank Open or Closed Today : अगर आप को भी बैंक या परिवहन से जुड़ा कोई काम है तो बता दे की की आज आपके लिए ये खबर बड़ी काम की होने वाली है। आज 12 फरवरी 2026 को ट्रेड यूनियनों और किसान संगठनों द्वारा बुलाए गए ‘भारत बंद’ का असर बैंकिंग सेवाओं पर भी देखने को मिल रहा है।हालांकि रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से आज कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है लेकिन कर्मचारी यूनियनों की हड़ताल के चलते बैंकों के काम पर असर देखने को मिल सकता है। वहीँ हड़ताल के कारण पंजाब, केरल और ओडिशा जैसे राज्यों में रोडवेज बसों और ट्रकों की आवाजाही पर असर पड़ रहा है।
बैंक खुले हैं या बंद?
आज बैंक में किसी भी तरह की छुट्टी नहीं है लेकिन कर्मचारियों की कमी के कारण आपको सामान्य जैसी सेवाएं नहीं मिलेंगी।
SBI समेत इन बैंकों में दिखेगा असर
अधिक जानकारी के लिए बता दे की SBI, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा जैसे सरकारी बैंकों में स्टाफ की कमी रह सकती है क्योंकि प्रमुख यूनियनें (AIBEA, BEFI) हड़ताल का समर्थन कर रही हैं। वहीँ दूसरी तरफ HDFC, ICICI और Axis जैसे निजी बैंकों में कामकाज काफी हद तक सामान्य रहने की उम्मीद है।
बैंक में ये कामकाज हो सकते प्रभावित
- नकद जमा (Cash Deposit) या निकासी के लिए लंबी कतारें मिल सकती हैं।
- चेक प्रोसेसिंग में देरी हो सकती है जिससे आपका भुगतान अटक सकता है।
- कागजी कार्रवाई और लोन से जुड़े काम आज काफी धीमे रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग पर नहीं पड़ेगा असर
हड़ताल का असर ऑनलाइन सेवाओं पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा। आप घर बैठे ये काम बिना किसी बाधा के कर सकते हैं:
- Google Pay, PhonePe और Paytm पहले की तरह काम करेंगे।
- ATM: मशीनों में कैश उपलब्ध रहेगा
