Hindi News / ताजा खबर / Rajasthan Weather update : धधकते राजस्थान आज गर्मी से मिलेगी राहत, जारी हुआ बारिश का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

, ,

Rajasthan Weather update : धधकते राजस्थान आज गर्मी से मिलेगी राहत, जारी हुआ बारिश का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

Rajasthan Weather update : धधकते राजस्थान आज गर्मी से मिलेगी राहत, जारी हुआ बारिश का अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। बता दे की मौसम विभाग के अनुसार, 22-23 मई की दोपहर को उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

इन हवाओं और आंधी-तूफान से स्थानीय स्तर पर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, लेकिन यह राहत बहुत लंबे समय तक नहीं रहेगी।

दूसरे सप्ताह (29 मई के बाद) राज्य के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों (कोटा, बूंदी, झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर आदि) में हल्की बारिश होने की उम्मीद है, जबकि शेष अधिकांश क्षेत्रों में शुष्क रहने की उम्मीद है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूरे दो हफ्तों (पहले और दूसरे सप्ताह) के दौरान राजस्थान में कुल वर्षा सामान्य से कम होने की संभावना है।

उत्तर राजस्थान के अधिकांश स्थानों और पश्चिम राजस्थान के कई स्थानों पर व्यापक वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राज्य के कई हिस्सों में तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रबी फसल की कटाई के बाद, खरीफ फसल की तैयारी करने वाले किसानों को मिट्टी में नमी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव इस बार कमजोर होने की संभावना है, जिसके कारण व्यापक बारिश नहीं होगी।

हालांकि, 22-23 मई को उत्तरी क्षेत्रों में आंधी-तूफान से कुछ क्षेत्रों में धूल भरी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

22-23 मई को, उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी जिलों (श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू आदि) के लोगों को आंधी और के आसार जताये गए है।

खेतों में खड़ी फसलों और जानवरों की रक्षा करें। लोगों को दोपहर में धूप से बचने और भरपूर पानी पीने की सलाह दी जाती है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur