Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा देश का आम बजट लोकसभा में पेश किया जा रहा है और इस दौरान उन्होंने अपने भाषण में कई बड़े ऐलान भी किए हैं। मोदी सरकार के वित्त मंत्री के रूप में उनका यह 9वां बजट था।
इस दौरान निर्मला सीतारमण ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है इसका साफ मतलब है कि कई चीजें सस्ती होने वाली है। तो आईए जानते हैं क्या सस्ता होगा और क्या महंगा…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ऐसी चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाया जा रहा है जो भारत में बनती है। वित्त मंत्री ने बताया कि टेक्सटाइल और लीटर का एक्सपोर्ट ड्यूटी भी अब फ्री होगा इस पर कस्टम ड्यूटी घटाया जाएगा इसके साथ डिफेंस सेक्टर का बेसिक कस्टम ड्यूटी पर भी छूट मिलेगा।
ये चीजें होंगी सस्ती
कपड़े
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
चमड़े के उत्पाद
कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
सोलर ग्लास होंगे सस्ते
मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी
माइक्रोवेब ओवन
विमानों का ईंधन
विदेश यात्रा
ये होंगी महंगी
इसके अलावा जिन सेक्टर में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी हुई है यानी कि जो चीज महंगी होने वाली है उसमें शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल है।
