Hindi News / ताजा खबर / Bullet train news: रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान! साल 2027 से चलेगी बुलेट ट्रेन, ये होगा रूट

Bullet train news: रेल मंत्री ने दिया बड़ा बयान! साल 2027 से चलेगी बुलेट ट्रेन, ये होगा रूट

Bullet train news: लंबे समय से लोग बुलेट ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।बुलेट ट्रेन पर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। साल 2027 से बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि साल 2027 में देश की पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

जापान के तर्ज पर चलाई जाएगी बुलेट ट्रेन

हमारे देश भारत में भी जापान जैसी बुलेट ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह बुलेट ट्रेन हाई स्पीड बुलेट ट्रेन होगी। 4 घंटे की दूरी बुलेट ट्रेन मात्र 30 मिनट में तय कर लेगी। सबसे पहले गुजरात से महाराष्ट्र के बीच बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गुजरात सेमीकंडक्टर, आधुनिक लॉजिस्टिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के क्षेत्र में भारत की विकास यात्रा का एक स्तंभ बन रहा है। गुजरात सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और लॉजिस्टिक्स का एक केंद्र है, जो भारत को 2047 तक विकासशील राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रणी बनाएगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur