Haryana Weather Update 6 June 2026 : हरियाणा में बारिश तेज आंधी ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। बता दे की पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार शाम अचानक मौसम में परिवर्तन देखने को मिला और 16 जिलों में बारिश हुई है।
तापमान में 4 डिग्री की गिरावट
वही बीते शाम शुक्रवार को भी जींद में बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया। मौसम विज्ञानी ने शनिवार को भी सात जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
आज भी बारिश का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Update) के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण 6 जून तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
हिसार, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी हैं।
इसके बाद 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
11 जून से फिर से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश होने की संभावना है।
वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश से तापमान में कमी आई है।
तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है।
बारिश के कारण कुछ इलाकों में बिजली के तार भी टूट गए। इसके चलते रात भर बिजली गुल रही।





