Hindi News / ताजा खबर / DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी जबरदस्त उछाल, सरकार जल्द करेगी ऐलान

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी जबरदस्त उछाल, सरकार जल्द करेगी ऐलान

ताजा खबर : DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैलरी में होगी जबरदस्त उछाल, सरकार जल्द करेगी ऐलान

DA Hike: केंद्र सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी गई है। जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है।केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों और पेंशनर्स के सैलरी और पेंशन में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

अभी तक महंगाई भत्ता 58% है जो कि अब 60% हो जाएगा। एक तरफ महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का जल्द ऐलान होगा वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कर्मचारी आठवें वेतन आयोग का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

किस आधार पर तय किया जाता है महंगाई भत्ता

सातवें वेतन आयोग के नियम के अनुसार महंगाई भत्ता तय करने के लिए पिछले 12 महीना का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक देखा जाता है। इसी के आधार पर महंगाई भत्ता तय किया जाता है ताकि कर्मचारियों की सैलरी महंगाई के अनुसार बढ़ सके।

कब तक होगा ऐलान

सरकार की नीति हमेशा से यही है कि वह महंगाई भत्ता का ऐलान दशमलव में नहीं बल्कि पूरे अंकों में करें। इसलिए 60% महंगाई भत्ता इस बार हो सकता है। लगभग तय है कि महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी होगी। महंगाई भत्ता का ऐलान इस महीने हो सकता है लेकिन जुलाई 2026 से ही महंगाई भत्ता मिलेगा।