Haryana DM suspend : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की पायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि अम्बाला कैंट अनाज मंडी में बारदाने की कमी के चलते हरियाणा स्टेट वेयरहाऊसिंग कॉरपोरेशन (Haryana State Warehousing Corporation) ने जिला प्रबंधक (डी.एम.) अम्बाला सिटी पी. के. गुप्ता को तत्काल प्रभाव से सस्पैंड (Suspended with immediate effect) कर दिया है।
इस वजह से हुआ बड़ा एक्शन
अधिक जानकारी के लिए बता दे की अम्बाला कैंट ( AMbala Cant) अनाज मंडी में बारदाने की कमी से किसानों एवं आढ़तियों को हुई परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा मामला हरियाणा राज्य भंडारण निगम (HSWC) के उच्चाधिकारियों चंडी के संज्ञान में लाया गया था
जिसके चलते जिला प्रशासन की सिफारिश के आधार पर जिला प्रबंधक (District Manager) अंबाला सिटी पी. के. गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उपायुक्त ने दिया सख्त संदेश
उपायुक्त ने कहा कि किसानों की फसल खरीद और उठान कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Haryana DM suspend
उन्होंने सभी मार्किट कमेटी सचिव के साथ-साथ खरीद एजैंसियों को स्पष्ट किया है कि किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए।
इसलिए वे सभी व्यवस्थाओं को करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी





