Fake university list : यूजीसी के द्वारा पूरे भारत में फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट जारी की गई है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है। एडमिशन से पहले आपको एक बार फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए। दिल्ली में सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी है।
यूजीसी ने बताया कि यह सभी यूनिवर्सिटी बिना मान्यता की डिग्री देते हैं जो आगे चलकर नौकरी पढ़ाई या सरकारी नौकरी के लिए मान्य नहीं होता और छात्रों की परेशानियां बढ़ने लगती है। पिछले 2 साल में ऐसे संस्थानों की संख्या 20 से बढ़कर 32 हो गई है जो की शिक्षा व्यवस्था की चिंता बढ़ाती है।
दिल्ली में सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी
दिल्ली में सबसे ज्यादा फेक यूनिवर्सिटी है वही हरियाणा राजस्थान झारखंड और अरुणाचल प्रदेश में भी फेक यूनिवर्सिटी देखने को मिली है। बेंगलुरु में ग्लोबल ह्यूमन पेस यूनिवर्सिटी के नाम से एक संस्था चल रहा है जो की संस्था है यूजीसी ने इसको लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। दिल्ली में 12 फेक यूनिवर्सिटी है इसके अलावा उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल केरल महाराष्ट्र पुडुचेरी कर्नाटक आंध्र प्रदेश में भी फेक यूनिवर्सिटी है।
एडमिशन लेने से पहले हो जाएं सावधान
UGC ने कहा कि अगर आपको एडमिशन लेना है तो एक बार जरूर फेक यूनिवर्सिटी की लिस्ट राज्यवार चेक कर लीजिए। यूजीसी ने छात्रों और अभिभावकों को सावधान किया है। अगर आपको एडमिशन लेना है तो यूजीसी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एक बार लिस्ट चेक कर लीजिए।
