Hindi News / ताजा खबर / हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 60 हज़ार रुपये रिश्वत लेते धरि गई HDFC बैंक की महिला एजेंट

,

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 60 हज़ार रुपये रिश्वत लेते धरि गई HDFC बैंक की महिला एजेंट

हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, 60 हज़ार रुपये रिश्वत लेते धरि गई HDFC बैंक की महिला एजेंट

Haryana ACB action : हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही रही। बता दे की प्रदेश के कैथल जिले ACB का बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

कैथल में ACB का एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में एचडीएफसी बैंक की महिला एजेंट मुकेश रानी को 60 हज़ार रूपये लेते रंगे हाथ काबू कर लिया।

इस वजह से ले रही थी रिश्वत

अधिक जानकारी के लिए बता दे की महिला ऑफिसर एक लोन माफी में डेथ क्लेम सेटलमेंट की एवज में शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपए मांग रही थी जिसके बाद 60 हजार रुपए में मामला सेटल हुआ।

विजिलेंस के पास शिकायत पहुँचने पर टीम ने कलायत अनाज मंडी के पास 60 हज़ार रूपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। ACB action

ACB इंस्पेक्टर के अनुसार

कैथल एंटी करप्शन ब्यूरो कार्यालय से इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि कलायत के ही रहने वाले युवक रमन ने इस संबंध में टीम को शिकायत दी थी। रमन ने आरोप लगाया था कि उसके पिता ने बैंक से एक लोन लिया था, लेकिन बाद में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी।

ऐसे में उसका लोन और डेथ क्लेम सेटलमेंट के नाम पर एनओसी दिलाने और बीमा क्लेम लेने के लिए उसने महिला कर्मचारी से संपर्क किया।

महिला कर्मचारियों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उनके पैसे दिलवा देगी और इसकी एवज में उन्हें कुल राशि का 10% कमीशन उसे देना होगा।

इस संबंध में युवक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी। साथ ही महिला से की गई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्ड कर ली। ACB action

इस आधार पर एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और कलायत की अनाज मंडी के बाहर चाय की दूकान पर बुलाया जैसे ही कर्मचारी पैसे लेने लगी तो टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ दिया।

फिलहाल इस मामले को लेकर सभी कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला से बारीकी से पूछताछ की जा रही है। ACB action

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur