Hindi News / ताजा खबर / हरियाणा में बिजली निगम SDO और जेई पर FIR: मंत्री विज ने जारी किया आदेश

हरियाणा में बिजली निगम SDO और जेई पर FIR: मंत्री विज ने जारी किया आदेश

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि अब्दी खबर सामने आ रही है। बता दे कि प्रदेश के कैथल जिले में हरियाणा के ऊर्जा और बिजली मंत्री अनिल विज के आदेश पर बिजली निगम गुहला सब डिवीजन के एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बता दे कि बिजली मंत्री का एक और बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस मामले में एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा का नाम शामिल है।

यह था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बता दे कि SDO और JE दोनों अधिकारियों पर एक पोल्ट्री फॉर्म संचालक से बिजली कनेक्शन देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने ग्रीवांस कमेटी की बैठक में अधिकारियों पर ये आरोप लगाए थे। उसी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों पर केस दर्ज हुआ है।

बिजली कनेक्शन पर मांगी रिश्वत

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि बता दें कि 10 अक्टूबर को ग्रीवांस कमेटी की बैठक कैथल में हुई थी। इस बैठक में गांव हेमू माजरा के बलविंद्र सिंह ने मंत्री विज के सामने शिकायत रखी थी। आरोप था कि उसने अपने गांव के पास खेतों में पोल्ट्री फॉर्म बनाया है। उसके लिए बिजली कनेक्शन लेना चाहता था। इस संबंध में उसने बिजली निगम के अधिकारियों से बातचीत की।

अधिकारियों ने कहा कि कनेक्शन तभी मिलेगा, जब वह उन्हें डेढ़ लाख रुपए देगा। वह इतने रुपए देने में सक्षम नहीं था और उसने रुपए देने से मना कर दिया। इसे लेकर उसने ग्रीवांस कमेटी की बैठक में शिकायत दी। मंत्री विज ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए थे। इसी पर कार्रवाई करते हुए अब निगम के एसडीओ राहुल यादव और जेई जसवंत सिंह गोदारा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गुहला थाना एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur