Shekhawati Live

Flight Travelling Tips: पहली बार प्लेन में कर रहे हैं सफर तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान, वरना फंस जाएंगे बड़ी मुश्किल में

 
Flight rules

Flight Travelling Tips: हमारे देश में रोजाना लाखों की संख्या में लोग फ्लाइट से सफर करते हैं। हालांकि फ्लाइट से सफर करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है वरना आपकी परेशानियां। फ्लाइट में टिकट बुक करने से लेकर सीट पर बैठने तक के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं। कई बार अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती है जिसके वजह से  परेशानियां होने लगती है।

आप अगर फ्लाइट में पहली बार बैठने जा रहे हैं तो आपको नियमों के बारे में जरूर जानकारी होनी चाहिए।तो आईए जानते हैं फ्लाइट में सफर करते समय किन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।

टिकट और चेक-इन में होने वाली गलतियां

टिकट बुक करते समय आपके नाम डेट ऑफ बर्थ और आईडी डीटेल्स सही-सही डालना चाहिए। कई बार छोटी सी गलती एयरपोर्ट पर परेशानियों का सबब बन जाती है 

हैंड बैगेज और चेक-इन लगेज का सही नियम

कई बार यात्रियों को वजन और साइज के नियम के बारे में पता नहीं होता है ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट पहुंचकर अधिक पैसे चुकाने पड़ते हैं। एयरलाइन हर बैग के लिए अलग लिमिट त्य करती है। आपको यात्रा से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर हर हाल में लगेज से जुड़े नियमों को जानना चाहिए।

सिक्योरिटी चेक में क्या रखें ध्यान?


सिक्योरिटी लेन में सबसे ज्यादा समय उन्हीं यात्रियों का जाता है जो लैपटॉप, चार्जर, बेल्ट या जैकेट समय पर ट्रे में नहीं रखते। इन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए।


 

फ्लाइट के अंदर कैसे रखें खुद को तैयार?

फ्लाइट में तापमान कभी ठंडा तो कभी सामान्य रहता है। इसलिए हल्की जैकेट अपने साथ रखें और लंबे सफर के लिए पानी पीते रहना जरूरी है ताकि आपको थकान महसूस ना हो। क्रू मेंबर जब आपको बोले तो बेल्ट जरूर बांध ले।