Hindi News / ताजा खबर / ACB ACtion : सिरसा के नाथूसरी चोपटा में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने ऐसे की बड़ी कार्रवाई

ACB ACtion : सिरसा के नाथूसरी चोपटा में खाद्य आपूर्ति इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने ऐसे की बड़ी कार्रवाई

Haryana ACB action : हरियाणा के सिरसा जिले से इस वक्त की अब्दी खबर सामने आ रही है। बता दे की सिरसा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर विवेक को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सिरसा के नाथूसरी चौपटा क्षेत्र में कार्रवाई


अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह कार्रवाई सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा ब्लॉक के गांव तरकांवाली में की, जहां आरोपी इंस्पेक्टर को एक डिपो होल्डर से कथित रूप से कमियां छिपाने और कार्य निपटाने के बदले रिश्वत लेते पकड़ा गया।

सूत्रों के अनुसार, डिपो होल्डर ने इंस्पेक्टर विवेक की मांग के खिलाफ शिकायत एसीबी को दी थी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद एसीबी टीम ने मौके पर मौजूद इंस्पेक्टर, डिपो होल्डर और अन्य संबंधित लोगों से टाइल फैक्ट्री परिसर में ही पूछताछ शुरू कर दी।

इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में कार्रवाई

जानकारी के लिए बता दे की यह पूरी कार्रवाई एसीबी सिरसा ( ACB Sirsa ) के इंचार्ज इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में हुई। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ विभाग भी अलग से कार्रवाई कर सकता है, जिसमें उसके निलंबन की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट जल्द ही विभागीय मुख्यालय को भेजी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur