Gold Rate Today: अगर आप भी सोने की खरीदारी करना चाहते है तो बता दे की देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज मंगलवार सुबह गोल्ड ने इतिहास रच दिया है। 27 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बढ़कर 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। मुंबई में कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5000 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है। जो पहली बार देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट…
दिल्ली में में आज 27 जनवरी को 24 कैरेट सोने की कीमत 162110 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 148610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 148460 रुपये तो 24 कैरेट सोने की कीमत 161960 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
- दिल्ली 148610 162110
- मुंबई 148460 161960
- अहमदाबाद 148510 162010
- चेन्नई 148460 161960
- कोलकाता 148460 161960
- हैदराबाद 148460 161960
- जयपुर 148610 162110
- भोपाल 148510 162010
- लखनऊ 148610 162110
- चंडीगढ़ 148610 162110
चांदी की कीमत
सोने के साथ साथ चांदी भी पीछे हटने का नाम नहीं ले रही है। सिल्वर की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है। 27 जनवरी की सुबह कीमत 360100 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव 113.46 डॉलर प्रति औंस पर है।
