Gold Silver Rate Today: अगर आज यानि रविवार 8 फरवरी को आप सोना खरीदना चाहते है तो बता दे की आपके लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। सोने चांदी की कीमतों में पिछले हफ्ते के बाद लगातार गिरावट जारी है। बता दे की पिछले हफ्ते सोने की कीमतें अपने पीक पर थी लेकिन अब सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड लगभग चार हजार यानी 3980 रुपये कमजोर हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड का भाव 3650 रुपये गिरा है। आज 8 फरवरी को कीमत की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 156750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 156600 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5087.73 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) Gold Silver Rate Today
- दिल्ली 143700 156750
- मुंबई 143550 156600
- अहमदाबाद 143600 156650
- चेन्नई 143550 156600
- कोलकाता 143550 156600
- हैदराबाद 143550 156600
- जयपुर 143700 156750
- भोपाल 143600 156650
- लखनऊ 143700 156750
- चंडीगढ़ 143700 156750
चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट जारी है। वहीँ आने वाले दिनों में ये गिरावट और अधिक देखने को मिल सकती है यह अनुमान एक्सपर्ट द्वारा लगाया गया है। वहीँ दूसरी तरफ वीकली बेसिस पर गिरावट देखी है। एक सप्ताह में भाव 65000 रुपये नीचे आया है। 8 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 285000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
