Hindi News / ताजा खबर / Haryana News : हरियाणा में इन बच्चों के लिए खुशखबरी, सरकार हर महीने देगी 1850 रुपये

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

Haryana News : हरियाणा में इन बच्चों के लिए खुशखबरी, सरकार हर महीने देगी 1850 रुपये

Haryana News: हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उभारने के लिए सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती है। बता दे की अब इसी कड़ी में सरकार ने राज्य के असहाय एवं बेसहारा बच्चों के लिए नई पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ऐसे बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है वहीँ बता दे की इस योजना का लाभ लेने के लिए परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। जो भी बच्चा इस योजना का पात्र होगा उसे हर महीने सरकार 1850 रुपये की दर से पेंशन दी जाएगी। बता दे की इस योजना का मुख्य उदेश्य उन परिवारों की आर्थिक मदद करना है जो किसी कारणवश अपने माता-पिता या अभिभावक से वंचित हैं।

योजना के लिए जरूरी दस्तावेज Haryana News:

  1. बेसहारा होने का प्रमाण पत्र
    2. जन्म प्रमाण पत्र
    3. हरियाणा राज्य में कम से कम 5 वर्ष का निवास प्रमाण पत्र (जैसे फोटोयुक्त वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि)
    4. परिवार पहचान पत्र (Family ID)


यदि इनमें से कोई दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं है, तो आवेदक 5 वर्ष से अधिक की रिहायश का हलफनामा प्रस्तुत कर सकता है।

आवेदन प्रक्रिया Haryana News:

इच्छुक एवं पात्र आवेदक केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:-

  • अंत्योदय सरल केंद्र
  • अटल सेवा केंद्र
  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)
  • आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेजों की Self Attested फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur