Archive notice This article was published on 29 January 2026 and reflects conditions at the time of publication. Information, figures, and context may have changed since.

8th Pay Comission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। केंद्र सरकार के द्वारा जल्द ही आठवें वेतन आयोग को लागू किया जा सकता है। वेतन आयोग लागू होने का फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को मिलेगा।

 

इन खबरों के बीच फेडरेशन ऑफ नेशनल पोस्ट आर्गेनाइजेशन के द्वारा सरकार के सामने कुछ अहम मांगों को रखी गई है, इससे कर्मचारियों की सैलरी में बदलाव देखने को मिलेगा।

FNPO के द्वारा किया गया बडा मांग 

FNPO के द्वारा मांग की गई है कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को 3.00 से बढ़कर 3.25 किया जाएं। इसके साथ ही सालाना वेतन वृद्धि को 3% से बढ़कर 5% करने की मांग की गई है। अगर यह मांग मान ली जाती है तो खास तौर पर  लोअर मिडल लेवल के कर्मचारियों को काफी ज्यादा फायदा होगा।

 

 मान लीजिए चपरासी की सैलरी अभी 18000 रुपए है और यदि 3.5 का फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो बेसिक सैलरी बढ़कर 58000 हो जाएगी। यह सैलरी अपने आप में काफी बड़ी बढ़ोतरी मानी जाएगी।

FNPO के द्वारा सभी लेवल के कर्मचारियों के लिए अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर लागू करने का सुझाव दिया गया है इससे कर्मचारियों की सैलरी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सीनियर अधिकारियों की सैलरी भी काफी बढ़ जाएगी।