Hindi News / ताजा खबर / सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, अब शनिवार रविवार और अवकाश के दौरान भी करना होगा ड्यूटी, जाने क्या है कारण

सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, अब शनिवार रविवार और अवकाश के दौरान भी करना होगा ड्यूटी, जाने क्या है कारण

ताजा खबर : सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द, अब शनिवार रविवार और अवकाश के दौरान भी करना होगा ड्यूटी, जाने क्या है कारण

Holidays cancel: छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शासकीय कार्यालय में फाइव डे वर्किंग का आदेश जारी किया गया है। शनिवार रविवार को अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन जांजगीर चांपा जिले के DEO अशोक सिंह के द्वारा सभी कर्मचारियों की छुट्टी और रद्द कर दी गई है और एक नया आदेश जारी किया गया है। नए आदेश के अनुसार अब कर्मचारियों को शनिवार रविवार और अवकाश के दौरान भी ऑफिस आना होगा।

7 जनवरी 2026 को नया आदेश जारी किया गया जिसमें जिला कार्यालय में पदस्थ 12 भृत्य कर्मचारियों को जनवरी से जून 2026 तक शनिवार रविवार और अवकाश के दौरान भी कार्यालय आना होगा। सभी कर्मचारियों को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 तक ऑफिस आने के लिए कहा गया है।

महिला कर्मचारियों को भी आना होगा दफ्तर

महिला कर्मचारियों को भी अवकाश के दिनों में छुट्टियां लगाई गई है। DEO के द्वारा जारी आदेश में जिला कार्यालय में कार्यालय व्यवस्था को दृष्टिगत रखते और कार्यों को सुचारू रूप से संचालन करने का हवाला देकर यह आदेश जारी किया गया है। शनिवार रविवार के दिन देर तक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे और जो भी पेंडिंग फाइल पड़ी है उन सभी को निपटाएंगे।

आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक विश्वनाथ परिहार ने इसे गलत बताया है। अशोक सिंह को कई बार कॉल किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। अधिकारी और कर्मचारियों ने कहा है कि वह इसका विरोध करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur