Hindi News / ताजा खबर / Haryana : हरियाणा की अर्थव्यवस्था जल्द एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचेगी…50 लाख युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

Haryana : हरियाणा की अर्थव्यवस्था जल्द एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचेगी…50 लाख युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

Haryana News : हरियाणा से इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि हरियाणा में 50 लाख युवाओं के लिए खुशखबरी आई, उन्हें रोजगार मिलेगा। बताया जा रहा है कि प्रदेश में साल 2047 तक 50 लाख नए रोजगार बनाए जाएंगे। राज्य का विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार है, जिसमें भविष्य के हरियाणा की तस्वीर दिखाई गई है।

अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सीएम सैनी ( Haryana CM ) की अगुवाई में तैयार इस विजन डॉक्यूमेंट में बताया गया है कि कैसे हरियाणा की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।

बता दें कि पीएम मोदी के विकसित भारत का विजन आत्मनिर्भर, समृद्ध, सशक्त, सक्षम, समावेशी और तकनीकी रूप से उन्नत भारत के निर्माण का है। इस विजन को साकार करने में हरियाणा की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है।

उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित

अधिक जानकरी के लिए बता दे कि हरियाणा को भविष्य सक्षम बनाने के लिए ”डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर” विभाग बनाया गया है। यह विभाग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और रोबोटिक्स जैसी नवीनतम तकनीकों द्वारा विकास की संभावनाओं को तलाशेगा।

वहीं प्रदेश सरकार ने ”मिशन हरियाणा-2047” नामक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित की है जिसने राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को दस खरब डालर तक पहुंचाने और 50 लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur