Hindi News / ताजा खबर / Haryana Budhapa Pension : हरियाणा में बुजर्गों की बल्ले बल्ले, एरियर के साथ आज भुगतान होगी नवंबर-दिसंबर की होल्ड पेंशन

, , ,

Haryana Budhapa Pension : हरियाणा में बुजर्गों की बल्ले बल्ले, एरियर के साथ आज भुगतान होगी नवंबर-दिसंबर की होल्ड पेंशन

Haryana Budhapa Pension : हरियाणा में बुजर्गों की बल्ले बल्ले, एरियर के साथ आज भुगतान होगी नवंबर-दिसंबर की होल्ड पेंशन

Haryana Budhapa Pension Update : हरियाणा में बड़े बुजर्गों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की समाज कल्याण विभाग ने नवंबर में बुजुर्गों की पेंशन होल्ड करना शुरू की। विभाग का तर्क था कि कुछ बुजुर्ग उम्र, आय की गलत जानकारी देकर पेंशन ले रहे हैं। कई पेंशनर्स के परिजन भी पेंशन ले रहे हैं। नवंबर व दिसंबर में करीब 70 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोक ली गई। जिसके बाद ये एक बड़ा पोलिटिकल मुद्दा बन गया था।

70 हजार बुजुर्गों की होल्ड की गई पेंशन बहाल

अधिक जानकारी के लिए बता दे की सैनी सरकार ने हरियाणा में 70 हजार बुजुर्गों की होल्ड की गई पेंशन बहाल कर दी गई है। शुक्रवार शाम तक इन बुजुर्गों के खाते में जनवरी की पेंशन राशि (3 हजार) पहुंच गई। नवंबर व दिसंबर की पेंशन आज (शनिवार) जारी की जाएगी। इनमें से ज्यादातर बुजुर्गों की नवंबर और दिसंबर 2025 की पेंशन होल्ड थी। वहीँ अच्छी बात ये है की सरकार इन्हें एरियर भी देगी।

नहीं रोका जायगा भुगतान

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पेंशन जारी करने के निर्देश के साथ सरकार ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्थिति में पेंशन भुगतान नहीं रोका जाएगा। कोई मामला संदिग्ध भी हो, तब तक पेंशन जारी रहेगी जब तक यह पूरी तरह साबित न हो जाए कि लाभार्थी अपात्र है।

समाज कल्याण विभाग ने आयकर विभाग और अन्य स्त्रोतों से प्राप्त अपडेट डेटा के आधार पर पेंशन होल्ड की थी। पेंशन रुकने के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया। इसके बाद सरकार ने विभाग और परिवार पहचान पत्र (PPP) अधिकारियों को तलब कर पूरे मामले की समीक्षा की।

CM सैनी ने की थी इमरजेंसी मीटिंग

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पेंशन को लेकर 11 फरवरी को सीएम नायब सैनी ने एक इमरजेंसी मीटिंग की। जिसमें सेवा विभाग के 3 सीनियर अधिकारी और पेंशन से जुड़े 11 अन्य अधिकारियों को भी बुलाया गया। सीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जब तक वेरिफिकेशन का काम पूरा नहीं हो जाए तब तक किसी भी पेंशन होल्ड नहीं की जाए। सबकी पेंशन जारी की जाए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur