Hindi News / ताजा खबर / 1 जनवरी को मिलेगा हरियाणा को नया DGP, IPS ओपी सिंह कल होंगे रिटायर, कम समय में बनाई बड़ी पहचान

Best JEE Coaching Jhunjhunu City

1 जनवरी को मिलेगा हरियाणा को नया DGP, IPS ओपी सिंह कल होंगे रिटायर, कम समय में बनाई बड़ी पहचान

हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की प्रदेश को नए साल पर नया DGP मिलने वाला है। सरकार ने 2 वरिष्ठ IPS अधिकारियों को सेवानिवृत्त करने के आदेश जारी किए हैं। इनमें 1992 बैच के IPS अधिकारी ओम प्रकाश सिंह 31 दिसंबर 2025 को रिटायर होंगे। वह निदेशक FSL मधुबन के साथ-साथ DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

IPS अधिकारी मोहम्मद अकील भी होंगें रिटायर

अधिक जानकारी के लिए बता दे की 1989 बैच के IPS अधिकारी मोहम्मद अकील भी 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। वह कमांडेंट जनरल होम गार्ड्स एवं निदेशक सिविल डिफेंस के रूप में काम कर रहे थे।

जारी हुए आदेश

गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। दोनों अधिकारियों के सेवानिवृत्ति आदेशों की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्रवाई हेतु भेज दी गई हैं।

Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur